Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निजगढ विमानस्थल के निर्माण में ज्यादा वृक्ष नहीं काटे जाएँगे । विकास के लिए निर्माण अत्यावश्यक

 

काठमाडौँ ।

निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के निर्माण कार्य काे समय  पर ही समाप्त करने पर बल दिया गया है ।

राजधानी में हुए विमानस्थल निर्माण सम्बन्धी विशेष विचार विमर्श में सरोकारवालाें ने कहा कि देश की आर्थिक क्षेत्र के विकास, पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल का निर्माण जल्द से जल्द हाेना चाहिए ।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिर्देशक राजन पोखरेल ने कहा कि काठमाडौं से सबसे अधिक नजदीक अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण का काम आगे  बढाने के लिए अधिक वन का प्रयाेग नहीं किया जाएगा ।

यह भी पढें   ‘सदन में हमारा विरोध जारी है और जारी रहेगा – हर्क साम्पाङ

टाँगिया वनक्षेत्र का कुल बन क्षेत्र का शून्य दशमलव शून्य तीन प्रतिशत मात्र पेड काटा जाएगा ।  वातावरणीय प्रभाव मूल्याङ्कन स्वीकृत का उल्लेख करते हुए उन्हाेंने कहा कि पेड काटने के लिए  नेपाली सेना और पूनर्निमाण के लिए प्राधिकरण के बीच सम्झौतापत्र में हस्ताक्षर हाे चुका है ।

वन तथा वातावरण मन्त्रालय और संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय के साथ विचार कर इस  प्रकृया  काे आगे बढाया जा रहा है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में बहस

तत्कालीन हवाई विभाग के महानिर्देशक विरेन्द्रबहादुर देउवा ने कहा कि नेपाल काे गरीबि से मुक्त करने के लिए  पर्यटन क्षेत्र का विकास आवश्यक है और इसके लिए पर्यटन के लिए निजगढ विमानस्थल बनना और भी आवश्यक है ।

क्याप्टेन विक्राम शाह ने कहा कि निजगढ विमानस्थल में टर्मिनल भवन, रनवे, पार्कीङ आदि संरचना निर्माण करने के लिए १९ साै हेक्टर जमीन  आवश्यकहै।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed