Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 30 नवम्बर 2021 मंगलवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*नाना पुष्पसमाकीर्णम् नाना सौरभसंयुतं।*
*पुष्पांञ्जलिम् च विश्वेशि गृहण भक्त वत्सले।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 30 नवम्बर 2021 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- एकादशी रात्रि 9:58 तक उपरांत द्वादशी,
नक्षत्र :- हस्त सायं 5:05 तक उपरांत चित्रा,
योग:- आयुष्मान रात्रि 9:40 तक उपरांत सौभाग्य,
कारण:- वव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:43
सूर्यास्त : संध्या 05:17,
सूर्य :- *अनुराधा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि*
चंद्रमा :- *रात्रौ 4:37 यावत कन्या राशौ उपरांत तुला राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:34 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
आज उत्पन्ना एकादशी सबके लिए उत्तम है। आज के दिन ही एकादशी श्री विष्णु से उत्पन्न हुई थी अतः आज से एकादशी व्रत प्रारम्भ करना (उठाना) सबके लिए आवश्यक विशेष लाभकारी होगा। आज आरम्भ एकादशी होती हैं। आज एकादशी व्रत आरम्भ कर विष्णु पूजन, रामरक्षा स्तोत्र, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।। का जप करना जीवन एवं गृह परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं ऋण मुक्ति दायक, सर्व दोष विनाशक एवं धन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।
साथ ही आज मंगलवार व्रत एवं श्री हनुमान जी का पाठ पूजन भी सबके लिए कल्याण प्रद होगा।

यह भी पढें   सन्दर्भ–संविधान संशोधन नेपाल के वर्तमान संदर्भ में : विनोदकुमार विश्वकर्मा

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*
🐏मेष
आज मेष राशि के जातक जिनका काम अध्ययन-अध्यापन अथवा सलाहकार क्षेत्रों से संबंधित है, उनके लिए बेहतरीन दिन है। विवेकपूर्ण निर्णय कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। पारिवारिक सहयोग पूर्णता मिलेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सोच समझकर लोगों की भलाई के लिए धन खर्च करेंगे।

🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित मुश्किलों को दूर करने में अनुभवी अधिकारियों की सलाह मिलेगी। आर्थिक मुश्किलों को दूर करने में पिता समान व्यक्ति सहायक बनेंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। शुरुआती मुश्किलों के बाद अच्छी धन प्राप्ति होगी।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों को अपने कामकाज से संबंधित बातों को दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। अपनी रणनीति को सही समय आने पर सभी के साथ साझा करें। धन संबंधित मामलों में कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं ताकि लाभ ना देने वाली योजनाओं से बाहर निकल कर पैसे को सही जगह निवेश किया जा सके।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक अपनी बुद्धि बल से अपने प्रतिद्वंदियों की मंशा को समझने में कामयाब रहेंगे। आपके शत्रु खुलकर आपका विरोध कर सकते हैं, परंतु भाग्य का सहयोग मिलेगा और वह आपका कुछ भी आहत नहीं कर पाएंगे। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है, कमाई के साधन बढ़ेंगे।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने सरकार का ध्यान किसान–हितैषी नीतियों की ओर दिलाया

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों को योजना के क्रियान्वयन के लिए सही प्लानिंग की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। बहुत मेहनत के बाद ही अनुकूल परिणाम आपको प्राप्त होंगे। धन संबंधित मामलों में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। कमाई को पुनः निवेश कर लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातक साझेदारी संबंधित कार्यों से अच्छा लाभ कमाएंगे। ग्रुप में कार्य करने से लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। सभी के साथ, सभी के विकास के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है, मान-सम्मान प्राप्त होगा।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातक बेहतर संबंध बनाने पर फोकस करेंगे। क्षणिक लाभ की परवाह न करते हुए दूरदर्शी निर्णय लेना आपके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा। कार्यक्षेत्र के लिए जरूरी वस्तुओं को जुटाने के काम मित्रों के सहयोग से पूरे हो जाएंगे। धन संबंधित मामलों में कमाई के मुकाबले खर्चे बढ़ेंगे।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातक नए प्रोडक्ट के विकास के लिए रिसर्च करेंगे। इसके लिए उन्हें बहुत से लोगों से संपर्क भी साधना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग पूरी तरह प्राप्त होगा। यात्रा की संभावना भी बन रही है। अटका हुआ धन प्राप्त करने के प्रयास सफल रहेंगे। धन का निवेश फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढें   नया बजट - राहत मिली या बोझ बढ़ा ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों के आधिकारिक गुणों में वृद्धि होगी। कामकाज से संबंधित बेसिक स्किल्स को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, ताकि कैरियर में अच्छी अपॉर्चुनिटी मिल सके। ऑर्गेनाइज्ड तरीके से अपने काम को पूरा करने से लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाएगा। धन संबंधित मामलों में बेहतरीन दिन है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।

🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों का कामकाज के प्रति प्रैक्टिकल अप्रोच दूसरों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। आपके काम को प्रशंसा मिलेगी। व्यर्थ के कामों से ध्यान हटाकर अपने दिन को व्यवस्थित करने से लाभ होगा। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सेल्फ ग्रूमिंग पर धन खर्च होगा।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों के सहयोगियों को समझाने के प्रयास व्यर्थ जा सकते हैं। किसी भी तरह की सलाह देने से आप बचें। सामाजिक मुद्दों पर आपके वक्तव्य के गलत अर्थ निकाले जा सकते हैं। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। विदेशी स्रोत से भी लाभ होने की संभावना है।

🐟मीन
आज मीन राशि के जातकों को व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। असंभव लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करने पर उसे भी संभव कर दिखाएंगे। कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। काम के प्रति आपका जुनून सफलता दिलाने में सहायक रहेगा। समृद्धि बढ़ेगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed