Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एस.एस.बी द्वारा सम्मानित हुए उप-अधिकारी मनोज कुमार और सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा

 

रेयाज आलम, रक्सौल, 26 जनवरी 2022 । 47 वीं वाहिनी, एस.एस.बी. पनटोका, रक्सौल, बिहार ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी, इस 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रशासन के कर्मचारियों/अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक महोदय (पटना) द्वारा कमेडेशन सर्टिफिकेट (प्रशस्ती पत्र) भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस 73वें गणतंत्र दिवस पर विभाग द्वारा सम्पूर्ण बिहार कार्यक्षेत्र से कुल 36 कर्मचारियों/अधिकारियों के नाम चयनित किये गए थे, जिसमें से रक्सौल के 02 अधिकारीयों के नामों का चयन हुआ जिनके नाम क्रमशः उप-अधिकारी मनोज कुमार तथा मानव तस्करी रोधी इकाई, रक्सौल (A.H.T.U- Anti-Human Trafficking Unit ) के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप-अधिकारी मनोज कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों, उत्कृष्ट दिशा निर्देशन व् उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए महानिरीक्षक महोदय (पटना) द्वारा उत्कृष्ट अधिकारी कम्मडेशन-सर्टिफिकेट (प्रशस्ती पत्र) भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 18 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

इनके दिशा-निर्देशन में विभाग द्वारा नारकोटिक्स, हथियार,मानव तस्करी, नकली मुद्रा, प्रतिबंधित सामान, प्रतिबंधित पशु, दुर्लभ जंगली प्राणी इत्यादि पर शानदार सफलता प्राप्त हुई।

इसी प्रकार 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की ओर से मानव तस्करी रोधी इकाई, रक्सौल (AHTU) के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को भी विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक महोदय (पटना) द्वारा उत्कृष्ट अधीनस्थ अधिकारी कम्मडेशन-सर्टिफिकेट (प्रशस्ती पत्र) भेंट कर सम्मानित किया गया।

सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा का कार्यकाल अभी डेढ़ वर्ष ही हुआ है, पर उन्होंने नारकोटिक्स, प्रतिबंधित सामान, प्रतिबंधित प्राणी इत्यादि के संदर्भ में बहुत सफलता प्राप्ति के साथ साथ मानव तस्करी पर विशेष रूप से कार्य किया। उन्होंने अगस्त, 2021 से जनवरी 2022 तक पूर्णरूप से मानव तस्करी रोधी इकाई, रक्सौल (AHTU) का कार्य देखते हुए उन्होंने 43 युवतियों/बच्चों/महिलाओं को रेस्क्यू किया 12 मानव तस्करों पकड़ा।

यह भी पढें   वीरगंज चीनी मिल और जनकपुर सिगरेट कारखाने को पुनः चालू करने के लिए रूस तैयार

यहाँ यह भी बताते चले कि मानव तस्करी रोधी इकाई रक्सौल (AHTU) द्वारा जनवरी, 2021 से जनवरी, 2022 तक 59 युवतियों/बच्चों/महिलाओं को रेस्क्यू किया व् 19 तस्करों को पकड़ा इससे पूर्व 2021 में जनवरी माह में ही सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को बिहार सरकार द्वारा उनके सर्वोत्तम कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया था। आज प्रशासन के साथ साथ रक्सौल के लिए भी ख़ुशी की बात है कि प्रशासन के व्यक्ति जब सम्मानित होते हैं तो रक्सौल का भी नाम ऊँचा होता है साथ ही साथ उनके कार्यों में ऊर्जा का संचालन भी होता है।

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *