Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट में तरूण दल ने बनाए ७२ अस्थायी आवास

 

काठमांडू, पुष १२ – नेपाल तरूण दल ने जाजरकोट भूकम्प पीडि़तों के लिए ७२ अस्थायी आवास बना दिया है ।
सत्तारुढ़ दल काँग्रेस के भ्रातृसंस्था तरुण दल के केन्द्रीय अध्यक्ष विद्धान गुरूङ सहित केन्द्रीय नेताओं की टोली ने ही अस्थायी आवास निर्माण के लिए जाजरकोट पहुँचे थे ।
उन्होंने वहाँ नौ दिनों तक लगातार स्वयं काम कर अस्थायी आवास निर्माण के लिए काम किया था । बुधवार तक ७२ अस्थायी आवास निर्माण करने के बाद तरुण दल की टोली काठमांडू वापस लौट गई है ।
उनके अनुसार तरुण दल ने भेरी नगरपालिका वडा नं. १, ३ और ४ के विभिन्न गाँवों में ७२ अस्थायी आवास निर्माण कर पीडि़त परिवारों को हस्तान्तरण किया है । आवास निर्माण के लिए तरूण दल ने ५० लोगों की टोली ने काम किया है ।
‘सरकार ने भूकम्प पीडि़तों के लिए राहत संकलन किया है । लेकिन गाँव में लोथ ठंढ़ से अपना बचाव कैसे करेंगे ? अध्यक्ष गुरूङ ने कहा कि सरकार ने आवश्यकता अनुसार राहत नहीं पहुँचाया है । अस्थायी आवास निर्माण नहीं कर पाई है ।

यह भी पढें   नेपाल के पर्यटन में सहयोग

तरुण दल द्वारा चलाए गए अस्थायी आवास निर्माण अभियान में शामिल होने के लिए तरुण दल के पूर्वअध्यक्ष एवम् प्रतिनिधिसभा सदस्य उदय शमशेर राणा भी जाजरकोट पहुँचे थे । साथ ही केन्द्रीय सदस्य राजीव विक्रम शाह भी इस अभियान में अपनी सहभागिता जताई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *