Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रो जीनियस प्ले स्कूल में प्रथम दीक्षांत समारोह का हुआ भव्य आयोजन

 

रक्सौल: आज शनिवार को लक्ष्मीपुर में संचालित शहर का अग्रणी प्ले स्कूल ग्रो जीनियस प्ले में प्रथम दीक्षांत समारोह अत्यंत गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती गरिमा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका राय एवं श्रीमती सुप्रिया ड्रोलिया एवं शिखारंजन के संयुक्त रूप से पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक एवं उत्सवमय माहौल से सराबोर हो उठा।

समारोह के दौरान विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, समूह गीत तथा विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया। बच्चों ने ड्रीम वॉक कर विभिन्न वेशभूषाओं के माध्यम से अपने भविष्य के सपनों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों की मासूम अदाएं, आत्मविश्वास से भरी अभिव्यक्ति और सुसंयोजित मंच संचालन ने सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढें   कांग्रेस में नई रणनीति: शेखर-शशांक गुट ने गगन थापा के नेतृत्व को स्वीकार किया

समारोह के विशेष क्षण में विद्यालय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पारंपरिक गाउन, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस गौरवपूर्ण पल को अभिभावकों ने अपने कैमरों में कैद किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके चेहरे गर्व और प्रसन्नता से दमक उठे। उत्साह, उल्लास एवं गरिमा से परिपूर्ण यह दीक्षांत समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम में “सेव ट्रीज़, सेव अर्थ” विषय पर संदेशात्मक प्रस्तुति ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। वहीं “विद्यार्थी पंच लक्षणम्” संस्कृत श्लोक का अर्थ सहित वाचन ज्ञान, अनुशासन और संस्कार की महत्ता को रेखांकित किया। गौरतलब है कि विद्यालय में कक्षा पीजी से यूकेजी तक की पढ़ाई संचालित होती है। स्कूल की कक्षा यूकेजी से पास आउट चौदह विधार्थियों को प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

मुख्य अतिथि श्रीमती गरिमा जी, श्रीमती सुप्रिया ड्रोलिया एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सह निदेशक शिखारंजन ने अपने प्रेरक दीक्षांत संबोधन में कहा कि यह समारोह बच्चों के शैक्षणिक जीवन की प्रथम महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करें, क्योंकि उनके सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यालय की समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान बच्चों की रचनात्मकता और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
समारोह के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कक्षा अध्यापिका ने बच्चों की प्रगति और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मौके पर रजनीश प्रियदर्शी, अमित उपाध्याय एवं विद्यालय परिवार की शिक्षिकाएं क्रमशः पायल मैम, अलका मैम, शिवानी मैम, अनु मैम, संजना मैम, रितिका मैम, सुहाना मैम, साक्षी मैम, आकृति मैम एवं अदिति मैम उपस्थित रहीं। साथ ही उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं क्रमशः सान्वी चौधरी, नव्या बंसल, नित्या बंसल, नित्या शर्मा, माधव अग्रवाल, किशन पुजन, रेयांश गुप्ता, वंश मरोदिया, वान्या सिखारिया, अन्या कुमारी, गौरांश दरगर, नंदिनी कुमारी, आन्वी कुमारी एवं रितिका कुमारी आदि भी उपस्थित रहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed