Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश


वृष

किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सहज होगी। किसी से कहासुनी हो सकती है। यात्रा के योग हैं। सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य में जोखिम न लें।

राशि फलादेश


मिथुन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक क्षति हो सकती है। विवाद के अवसर आने न दें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

यह भी पढें   जनकपुरधाम से अयोध्या तक जल्द ही शुरू रेल सेवा होगी -महाप्रबंधक

कर्क

शत्रु सक्रिय रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। दूसरों से अपेक्षा पूरी होगी। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश


सिंह

भूमि, भवन, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश


कन्या

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

यह भी पढें   अन्र्तराष्ट्रीय टेलिमेडिसिन सेवा में हेल्थ यादआयो की सहकार्य

तुला

कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। चिड़चिड़ापन रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी कार्य के होने न होने के बारे में शंका रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश


वृश्चिक

किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है, सावधान रहें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। असहाय लोगों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न उठाएं।

राशि फलादेश


धनु

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। किसी कार्य के बारे में चिंता हो सकती है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   भारत के सहयोग से बनने वाले विद्यालय का शिलान्यास बाणिज्य महादूत तथा मेयर ने संयुक्त रूप से किया

मकर

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। किसी अनचाही समस्या से सामना हो सकता है। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश


कुंभ

शारीरिक कष्ट की आशंका है। लापरवाही न करें। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

राशि फलादेश


मीन

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नया काम मिलेगा, प्रयास करें। भाग्य का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *