Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

दुलारी : वसन्त लोहनी

 

दुलारी

दुलारी हो आप
शुरू से अंत तक
जब आप हंसती हो
खिलखिलाहट उभरती है
लगता है फूलों ने खिलना शुरू किया
आपकी खिलखिलाना गूंज उठी
सातों सुर अपने आप लगने लगे
अनुपम सिर्जना के लिए
चेहरा देदीप्यमान दिखाई देता है
लगता है अभी अभी दीप जला हो
चेहरे में अंकित घनीभूत भाव
इतना सुंदर लगता है
जैसे उद्गम स्थल हो मासूमियत की
आप सचमुच दुलारी है
जितना देखता हूं
देखने को और मन करता है
जितना साथ रहता हूं
साथ रहने को और दिल चाहता है
दुलारी, मेरी दुलारी हो आप।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 620 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप, विद्युत संरचना को भारी नुकसान
वसन्त लोहनी, काठमाण्डू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com