Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्ष स्वास्थ्यकर्मी निर्माण करने की आवश्यकता : मंत्री साह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रदेश दो में दक्ष स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता है। मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान इसमें दिलचस्पी लें। उपयुक्त बातें प्रदेश दो के सामाजिक बिकास मंत्री नवल किशोर साह ने शुक्रवार को बार्षिक संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि सुविधा संपन्न अस्पताल तथा द्क्ष डॉ. नहीं रहने से प्रदेश के करोड़ो रुपये प्रदेश एक के काठमांडू चला जाता है। मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान ने बी. एस. सी. नर्सिंग तथा बी. एन. एस, पाठ्यक्रम के निर्माण में नर्सिंग कॉलेज के प्राध्यापक तथा बिशेषज्ञ से राय लिए।
कार्यक्रम में मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान के उप कुलपति डॉ. राम केबल साह ने कहा कि गुणस्तरीय स्वास्थ्य सेबा के लिए गुण स्तरीय शिक्षा की आवश्यकता हैं। प्रतिष्ठान ने बी. एस. सी. नर्सिंग, बी. एन. नर्सिंग, बी. पी. एच. तथा बीएमएलटी. में 20/20सीट की स्वीकृति मिल चुका है। कार्तिक मसान्त तक पढ़ाई शुरु हो जाएगा।
इस बार्षिक संगोष्ठी में प्रदेश दो 13अस्पताल में सिरहा अस्पताल प्रथम हुआ हैं। इसी तरह 8जिला स्वास्थ्य कार्यालय में स्त्री प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 136पालिका में हनुमान नगरपालिका तथा सर्लाही को चकरघट्टा प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सप्तमी को कंचनपुर नगरपालिका तथा सर्लाही को हरिपुर नगरपालिका द्वितीय स्थान प्राप्त करने सफल रहा हैं। इसी तरह सर्लाही को गोड़ैता नगरपालिका तथा बोदेबर्साइन नगरपालिका तीसरे स्थान प्राप्त किया है। सामाजिक विकास मंत्री संबधित कार्यालय के प्रमुख तथा प्रतिनिधि को दोसल्ला तथा प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान का उप कुलपति डॉ. राम केवल साह, नीति तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. भोगेन्द्र झा. स्वास्थ्य निर्देशक बिजय कुमार झा, मेयर लाल किशोर साह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता थीं।

यह भी पढें   बीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com