Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा पशुपतिनाथ काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली शुरू

 

काठमांडू, 12 नोवेम्बर 2021 ।  श्री पशुपतिनाथ मन्दिर के श्रद्घेय मूल भट्ट की समुपस्थिति में माननीय संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री श्री प्रेम बहादुर आले तथा भारतीय राजदूत श्री विनय मोहन क्वात्रा ने पवित्र पशुपतिनाथ मन्दिर से “पशुपतिनाथ–काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकल ¥याली” की संयुक्त रुपमें शुभारम्भ किया। रैली में करीब ५० भारतीय तथा नेपाली मोटरसाइकल प्रेमी की सहभागीता थी । भारत और नेपाल की जनता के बीच के अटुट और अनन्त संबंध को उजागर करने और पारस्परिक सांस्कृतिक सम्बन्ध को अधिक सुदृढ बनाने का उद्देश्य । साथ ही दोनो देशों के बीच साझा धार्मिक तथा सांस्कृतिक सम्पदा को जानने का प्रयास भी है ।

यह भी पढें   मधेश के साथ हमेशा से षड्यंत्र होता आया है –सीके राउत

यात्रा के क्रम में रैली महात्मा गान्धी द्वारा भारत स्वतन्त्र संग्राम के समय बेला चम्पारण सत्याग्रह आरम्भ किए गए स्थान मोतिहारी, भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए प्रथम प्रवचन दिए जाने वाला स्थल सारनाथ, भारत और नेपाल के धर्मावलम्बी का एक प्रख्यात धार्मिक स्थल गोरखनाथ मठ जैसे विभिन्न ऐतिहासिक स्थल हो कर जायेगा।
स्वतन्त्र भारत के ७५ वर्ष और भारतीय जनता के उल्लेखनीय प्रगति को इतिहास में स्मरण तथा उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार ‘आजादीका अमृत महोत्सव’ मना रही है जिसके अन्तर्गत काठमाडौंस्थित भारतीय राजदूतावास रोयल इनफिल्ड काठमाडौं के साथ सहकार्य में यह कार्यक्रम आयोजना कर रहा है।

यह भी पढें   एडीबी के सहयोग से बनने वाली सड़क परियोजना के लिए नेपाली, भारतीय और चीनी निर्माण कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *