Tue. Feb 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाली जिलों में बर्फबारी !

काठमांडू, २८ दिसम्बर । अधिकांश हिमाली जिलों में बर्फबारी हो रही है । कई क्षेत्र में कल शुक्रबार से ही बर्फबारी शुरु हुई थी । विशेषतः कर्णाली प्रदेश स्थित हिमाली जिला बर्फबारी से सबसे अधिक प्रभावित है । प्राप्त सूचना अनुसार कर्णाली प्रदेश के हुम्ला, जुम्ला, मुगु, डोल्पा और कालीकोट में शुक्रवार रात से ही बर्फबारी जारी है ।
बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण हिमाली जिला में जीवन मुश्किल हो गया है । हुम्ला में यह तीसरी बार बर्फबारी हुई है । हुमला के सिमकोट तथा उत्तरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है । इसी तरह मुगु का पर्यटकी स्थल रारा ताल भी बर्फ से ढकी हुई है ।
जल एवं मौसम विभाग के अनुसार अन्य जिलों में भी कल रात से मौसम में बदली हुई है और बादलों से ढका हुआ है । लेकिन हिमालयी जिलों के किसान बर्फबारी से खुश भी है । बर्फबारी के कारण यहां स्थानीय कृषि उत्पादन वृद्धि होने की सम्भावना रहती है, जिसके चलते किसान वर्ग बर्फबारी में खुश भी होते हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार हुम्ला सिमिकोट में तापमान गिरकर माइनस ८ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है । इसीतरह सुरखेत का तापमान १५ डिग्री सेल्सियस और जुमला का ३ डिग्री सेल्सियस है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: दिनांक: 15 फरवरी 2026 रविवार शुभसंवत् :2082

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *