Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जग्गा जासूस की एक्ट्रेस ने की अात्महत्या

 

१९जुलाई

फिल्म अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। उन्होंने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के साथ भी काम किया था।

फिल्म अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि, गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाई। आपको बता दें कि, उन्होंने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के साथ भी काम किया था। बिदिशा बेजबरुआ लोकप्रिय आसामी अभिनेत्री और गायिका थी। आत्महत्या का कारण उनके विवाह को माना जा रहा है, जोकि 14 महीने पहले हुआ था। खबर है कि वो बुरे दौर से गुजर रही थीं। खबर के मुताबिक बिदिशा बेजबरुआ के माता-पिता द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार इसका कारण उनके पति का दूसरा अफेयर है। जिसके कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया होगा। बिदिशा बेजबरुआ की शादी गुजरात के रहने वाले निशीथ जैन से 2016 में हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। वही सोशल मिडिया पर बिदिशा बेजबरुआ के दोस्तों ने दु:ख जाहिर करते हुए शोक व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *