Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस पतन की ओर जा रहा हैः माधवकुमार नेपाल

 

काठमांडू, १९ कार्तिक । नेकपा एमलो के वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस पतन की ओ जा रहा है । शनिबार रिपोर्टस क्लब काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात बताया है । साथ में नेता नेपाल ने यह भी कहा है कि माओवादी अग्रगामी कदम की ओर चल रही है । कार्यक्रम में उन्हों ने कहा– ‘जब से एमाले और माओवादी के बीच चुनावी तालमेल हो रहा है, तब से नेपाली कांग्रेस बौखला गयी है । कभी कहता है, देश अधिनायकवाद की ओर चल रहा है, कभी कहता है सभी पुंजी राष्ट्रीयकरण हो रहा है । इस तरह का कु–प्रचार कब तक चलेगा ?’

यह भी पढें   उच्च न्यायालय ने जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव को बैध ठहराया

नेता नेपाल को मानना है कि एमाले और माओवादी के बीच चुनावी तालेमेल होना स्वाभाविक है । उन्होंने कहा– ‘इससे पहले माओवादी और कांग्रेस के बीच भी सहकार्य हुआ था । लेकिन नेपाली कांग्रेस, माओवादी को नहीं सम्हाल पाया । अभी आकर उसका दिमाग काम करने में कमजोर हो रहा है । यह तो विनाश की लक्षण है ।’ नेता नेपाल ने लोकतान्त्रिक आधारभूमि से दूर न होने के लिए कांग्रेस से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *