Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Live: MP में CM पर महाभारत, कल राहुल गांधी से कमलनाथ-सिंधिया की मुलाकात

 

कांग्रेस से पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम उभर कर सामने आए हैं. बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए अखिलेश यादव और मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है.

 

मध्य प्रदेश में 15 साल पुरानी शिवराज सरकार को झटका देते हुए कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाली पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस ने 121 नेताओं की सूची राज्यपाल को सौंप दी है और सरकार बनाने का दावा किया है. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे.
इसके पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था. लेकिन नतीजे आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने हार की जिम्मेदारी ली है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *