Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा, सवर्ण जातियों को मिलेगा आरक्षण

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}नई दिल्ली ~ लोकसभा चुनाव से पहले सवर्ण समाज को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया है कि अब सवर्ण जातियों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. ये आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दिया जाएगा. बता दें कि 2018 में SC/ST एक्ट को लेकर जिस तरह सरकार ने मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया था, उससे सवर्ण खासा नाराज बताया जा रहा था.

यह भी पढें   मधेस, पहाड़, हिमाल सबका देश नेपाल : अजयकुमार झा

माना जा रहा है कि मंगलवार को मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल संसद में पेश कर सकती है. यहां बता दें कि मंगलवार को ही संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है. जिस व्यक्ति के पास तय सीमा से अधिक संपत्ति होगी, उसे इस आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा.

आपको बता दें कि मोदी सरकार ये आरक्षण आर्थिक आधार पर ला रही है, जिसका अभी संविधान में व्यवस्था नहीं है. संविधान में जाति के आधार पर आरक्षण की बात कही गई है, ऐसे में सरकार को इसको लागू करने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा. सरकार के इस फैसले को लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए देखा जा रहा है.

यह भी पढें   सत्तापक्ष और विपक्षी दलों बीच वार्ता....प्रतिनिधि सभा की बैठक कुछ देर के लिए स्थगित

सरकार इसके लिए जल्द ही संविधान में बदलाव करेगी. इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 16 में बदलाव किया जाएगा. दोनों अनुच्छेद में बदलाव कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा.

आपको बता दें कि पिछले साल जब सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट में बदलाव करने का आदेश दिया था तब देशभर में दलितों ने काफी प्रदर्शन किया था. जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने सुुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल दिया था. माना जा रहा था कि मोदी सरकार के इस फैसले से सवर्ण काफी नाराज हो गए हैं, दलितों के बंद के बाद सवर्णों ने भी भारत बंद का आह्वान किया था.
अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी द्वारा सवर्णों के लिए की गयी आरक्षण की घोषणा का लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गंठबंधन को मिलता है या नहीं. खैर यह तो आनेवाला समय ही बतलाएगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *