Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तमिलनाडु राज्य जम्मू-कश्मीर के मार्ग पर : श्री. अर्जुन संपथ

 

तमिलनाडु राज्य जम्मू-कश्मीर के मार्ग पर ! 

श्री. अर्जुन संपथ, संस्थापक अध्यक्ष, हिंदु मक्कल कत्च्छी, तमिलनाडु

‘नास्तिक द्रमुक सरकार के कारण तमिलनाडु में जम्मू-कश्मीर राज्य जैसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है । वहां हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी शक्तियां प्रबल हो गई हैं । राज्य में जिहादी आतंकवादियों को खुली छूट मिल गई है । अब तक राज्य में 173 से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं की चुन-चुनकर हत्याएं की गई हैं; किंतु इस विषय में देश में कोई कुछ नहीं कहता । इस पर भी चर्चा होनी चाहिए’, यह विचार श्री. अर्जुन संपथ ने प्रस्तुत किया । देहली के अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री. मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘देशभर में बिखरे हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों को एकत्र कर उन्हें जोडने का अत्यंत प्रशंसनीय कार्य हिन्दू जनजागृति समिति कर रही है ।’’

यह भी पढें   आप अकेले नहीं हैं, प्रतिपक्ष आपके साथ है – रेनुका काउचा

भोपाल (मध्यप्रदेश) के भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री. सूर्यकांत केळकर ने कहा, ‘‘असम में ‘नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स’ का प्राथमिक काम आरंभ करने पर 3 करोड 30 लाख लोगों में से 40 लाख लोग नागरिकता का प्रमाण नहीं दे सके । इसलिए देश में  बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों को ढूंढने के लिए प्रत्येक राज्य में ‘नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स’ लागू करना अति आवश्यक है ।’’

बेंगळूरु के कर्नाटक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमृतेश एन्.पी. ने कहा, ‘‘पानसरे, डॉ. दाभोलकर, गौरी लंकेश की हत्याओं के संदर्भ में सत्य जानकारी सामने न आए, इसके लिए ‘सीबीआई’ने जानबूझकर अधिवक्ता संजीव पुनाळेकरजी को बंदी बनाया है । मैं इस बंदी की निंदा करता हूं तथा केंद्र सरकार उन्हें तत्काल मुक्त करने की मांग करता हूं ।’’ वाराणसी (उत्तरप्रदेश) के ‘इंडिया विथ विज्डम ग्रुप’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा, ‘‘वाराणसी के न्यायालय में हिन्दुद्रोहियों के विरोध में 70 से भी अधिक अभियोग प्रविष्ट किए हैं । हमारे संघर्ष के कारण ऊंटों की कुर्बानी खुले में नहीं की जा सकी ।’’ मुंबई के ‘लष्कर-ए-हिंद’ के संस्थापक अध्यक्ष श्री. ईश्‍वरप्रसाद खंडेलवाल ने ‘भाईंदर में श्री गणेश मंदिर बचाने के किया गया आंदोलन’ इस विषय से सभी को अवगत कराया ।

यह भी पढें   भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर आने वाले हैं नेपाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com