Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूर्य ग्रहण हर राशि के जातकों पर कुछ न कुछ बुरा प्रभाव डालता है

 

2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण का कुप्रभाव पृथ्वी पर उपस्थित समस्त प्राणियों पर पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्या के दिन ही घटित होती है। सूर्य ग्रहण हर राशि के जातकों पर कुछ न कुछ बुरा प्रभाव डालता है। कई राशियों के लिए यह विनाशकारी भी साबित हो सकता है।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि- 26 दिसंबर 2019 को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण की वजह से मेष राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेंगी, साथ ही उन्हें किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है।

वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण के चलते वृष राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगा, साथ ही ग्रहण के प्रभाव के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मिथुन राशि- सूर्य ग्रहण के चलते मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान होगा, साथ ही इस राशि के पति-पत्नी को कष्ट भी उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढें   नेपाल में फोन टैपिंग और ‘इंटेलीजेंस विधेयक’ पर बहस, गोपनीयता के अधिकार पर उठे सवाल

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। इस राशि के जातक अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे और साथ ही उन्हें करियर में उन्नति भी मिलेगी।

सिंह राशि- सूर्य ग्रहण के चलते सिंह राशि के जातकों को अपनी संतान से कष्ट हो सकता है, साथ ही कार्यस्थल पर तनाव का माहौल हो सकता है।
कन्या राशि- ग्रहण के चलते कन्या राशि के जातकों को महिला पक्ष से नुकसान उठाना पड़ सकता है, साथ ही कन्या राशि के लोगों के कर्जों में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढें   कोलम्बिया में ७.४ तीव्रता की शक्तिशाली भूकम्प...अबतक १३२ लोगों की मृत्यु,

तुला राशि- तुला राशि के जातकों की मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही सिरदर्द से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक निवेश करने से बचें। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि- सूर्य ग्रहण के चलते मकर राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही मानसिक तनाव में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में दिन की कक्षाओं से छात्रों की परेशानी, सुबह-शाम कक्षा चलाने की मांग

मीन राशि- नौकरीपेशा जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मान हानि हो सकती है।

सूर्य ग्रहण के उपाय

सूर्य ग्रहण के दिन पूजा-पाठ व जप-दान आदि करना अच्छा रहेगा। ग्रहण शुरू होने से 3 घड़ी और ग्रहण समाप्त होने के 3 घड़ी बाद तक भोजन नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चहिए। इस दिन रात्रि को भी गंगा, अन्य नदियों और बावड़ियों में स्नान किया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com