Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज कांग्रेस पदाधिकारी बैठक

 

काठमांडू, ७ अप्रिल । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने आज (मंगलबार) पार्टी पदाधिकारी बैठक आह्वान किया है । बैठक पार्टी सभापति निवासी बुढानिलकण्ठ में हो रहा है । कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए देश भर लकडाउन घोषणा होने के बाद पहली बार कांग्रेस पदाधिकारी बैठक हो रहा है ।
नेताओं का कहना है कि बैठम में कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण संबंधी विषय को लेकर ही चर्चा–परिचर्चा होने जा रही है । पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि कोरोना रोकथाम के लिए सरकार की ओर से हो रहे पहल और पार्टी की ओरे होनेवाला संभावित सहयोग संबंधी विषय को लेकर नेताओं के बीच विमर्श होगी ।
कांग्रेस पदाधिकारी में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा, उपसभापपति द्वय विमलेन्द्र निधि और विजय कुमार गच्छदार, महामन्त्री द्वय डा. सशांका कोइराला, पूर्णबहादुर खड्का, सहमहामन्त्री डा. प्रकाशशरण महत और कोषाध्यक्ष सीतादेवी यादव है । साथ में रामचन्द्र पौडेल को भी विशेष आमन्त्रित सदस्य के रुप में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *