Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में १ मई महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस के रूप में मनाया जाता है : अमिता कमल

 

1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत राज्यों का गठन किया गया । 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत तेलुगु बोलने वालों को आंध्र प्रदेश, कन्नड़ भाषा बोलने वालों के लिए कर्नाटक राज्य बना और मलयालम बोलने वालों के लिए केरल । अलग-अलग भाषाएँ बोलने वालों के लिए अलग राज्य तो बन गए पर बाॅम्बे में बसे मराठी और गुजराती लोगों को अलग राज्य नहीं मिला ।

भारत के उत्तर में बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1 मई को मजदूर दिवस के साथ-साथ महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी होता है । आज इस लेख के द्वारा में वही बताउंगी ।
भारत देश जब स्वतंत्र हुआ था उस वक्त हमारे देशका नक्शा एकदम अलग हुआ करता था और भारत के कई राज्य एक ही हुआ करते थे । लेकिन धीरे-धीरे इन राज्यों को भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटा जाने लगा ।

यह भी पढें   देश नशे में नहीं चलता : कैलाश महतो 

भारत की आज़ादी के समय ये दोनों राज्य बाॅम्बे प्रदेश का हिस्सा थे। पहले दोनों राज्यों का कोई अलग अस्तित्व नहीं था ।
दोनों समुदाय ने अलग राज्य की मांग को लेकर बाॅम्बे में आंदोलन करने शुरू कर दिए । इन आंदोलनों में से एक था, ‘महा गुजरात आंदोलन ‘ । वहीं महाराष्ट्र की मांग के लिए महाराष्ट्र समिति का गठन किया गया । आखिरकार 1 मई 1960 को बाॅम्बे को बांटकर दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात का गठन किया गया । दोनों राज्य अलग तो हो गए पर समस्या खड़ी हुई दोनों राज्य बाॅम्बे को अपने राज्य में शामिल करने की मांग करने लगे । काफी प्रयासों और आंदोलनों के बाद आखिरकार जीत महाराष्ट्र की हुई । बाॅम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी का खिताब मिल गया । इसलिए ये दोनों राज्य 1 मई को महाराष्ट्र में ‘ महाराष्ट्र दिवस ‘ और गुजरात में ‘ गुजरात दिवस ‘ मनाते है । 1 मई को महाराष्ट्र और गुजरात की स्थापना हुई थी दोनों राज्यों के लोग इस दिन को बडी धूमधाम से मनाते हैं । ये दिवस महाराष्ट्र और गुजरात दोनों के लिए बेहद ख़ास है ।

यह भी पढें   महोत्तरी में डाकूओं के समूह द्वारा गोलीबारी, पति–पत्नी घायल

इस दिन उन लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जो गुजरात और महाराष्ट्र राज्य बनाने के लिए आंदोलन करते वक्त शहीद हुए थे । इस दिन राज्य सरकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । स्कूल- काॅलेजो में भी कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । पर इस साल कोरोना के चलते ये आयोजन नहीं हो पा रहे।

अमिता कमल

(आलेख: अमिता कमल)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *