Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में इस दवा से ठीक हो रहे मरीज, आईसीएमआर ने दी अनुमति

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना मरीजों के लिए तैयार की गई सैफई चिकित्सा विवि की राजनिर्वाण बटी को बनाने की हरी झंडी दे दी है। एलोपैथ और आयुर्वेद के घटक से तैयार इस एलोवैदिक बटी का कोरोना के गंभीर मरीजों पर प्रयोग सफल रहा है।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में चिकित्सा विवि के कुलपति कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि पहले चरण में यह दवा केवल कोविड-19 अस्पतालों के लिए बनाई जाएगी। बाजार में इसकी उपलब्धता अगले चरण में हो सकेगी। कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ऋषिकेश के आयुर्वेदाचार्य योगीराज निर्वाण देव के साथ मिलकर शोध करके राजनिर्वाण बटी तैयार की है।

यह भी पढें   रक्तपात, अंधकार और प्रशासनिक उदासीनता: गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में गहराता संकट : अनिल तिवारी

आयुर्वेद के 12 और एलोपैथ के 1 घटक को मिलाकर पहले काढ़ा तैयार किया गया। सकारात्मक परिणाम आने के बाद इसे बटी के रूप में बनाया गया। इसका कोरोना संक्रमित 40 गंभीर मरीजों पर परीक्षण किया गया। इसमें 9 मरीज 60 वर्ष की ऊपर के उम्र वाले और 8 मरीज दमा, शुगर, कैंसर और दिल की बीमारी से ग्रसित थे।

बटी देने के बाद 26 मरीजों की रिपोर्ट पांचवें दिन निगेटिव आ गई। चार मरीज 10वें दिन ठीक हो गए और बाकी दस मरीजों का उपचार चल रहा है। यह रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी गई तो वहां से दवा बनाने की अनुमति मिली है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

उन्होंने बताया कि दवा की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री को दी गई है। उन्होंने इसे कोविड-19 अस्पतालों के लिए तैयार करने को कहा है। संक्रमितों की संख्या घटने के साथ दवा को बनाने में लग रहे घटकों की उपलब्धता के हिसाब से इसे बाजार के लिए भी तैयार किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed