विना राजनीति भेदभाव के साथ जनकपुरधाम के बिकास के लिए आना होगा : निधि (फोटो सहित)

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
बिना राजनीति भेदभाव के जनकपुरधाम के बिकास के लिए जनकपुरधाम को बिकास के लिए आगे आना होगा। उपयुक्त बातें जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड अध्यक्ष तथा सदस्यों के जनकपुरधाम उप महानगर पालिका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि नेकहा। उन्होंने कहा कि प्राचीन मिथिला कीराजधानी जनकपुरधाम ऐतिहासिक तथा धार्मिक नगर जनकपुरधाम बिश्व के करोड़ो हिन्दूओं के आस्था का केंद्र है। इसलिए इसके विकास होना चाहिए। जनकपुरधाम के मठ मंदिरों का बिकास होना चाहिए। गंदगी, मच्छर की समस्या, नाली की समस्या है। इसके लिए नये मेयर तथा बार्डाध्यक्ष को सभी लोगो को सहयोग करना होगा। बिमलेन्द्र निधि ने कहा कि जनकपुरधाम सड़क, रेल तथा हवाई मार्ग से जुड़ा है। ढल्केबर से जटही तक सिक्स लेन बनने से कलकत्ता से सवसे सुगम मार्ग यही मार्ग यही हैं। निधि ने कहा कि जनकपुरधाम का सड़क मार्ग मुक्ति नाथ, दोलखा से एवरेस्ट के लुक्ला तक जुड़ रही है। जिससे मधेश तथा पहाड़ का संबंध स्थापित होगा। इसी तरह भारत के बिभिन्न शहरो से जनकपुरधाम का जुड़ाव हो गया है। विमलेंद्र निधि ने कहा कि मनोज कुमार साह नेपाली कांग्रेस में थेऔर अभी भी उसी में है। इस अवसर पर मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि गंदगी जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के लिए चुनौती है। इस हेतु प्रत्येक बार्ड ट्रेक्टर तथा स्वीपर का व्यवस्था किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी उस बार्डाध्यक्ष को रहेगा। कृषि के विकास, स्टेडियम का निर्माण, युवा को रोजगारन्मुखी कार्यक्रम, शहर के बाहर भागो में रिंग रोड का निर्माण, जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों का बिकास सहित अन्य काम करने की बात कहीं। मेयर ने 18 बार्डाध्यक्ष तथा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस शपथ ग्रहण समारोह में मधेश सरकार में भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, उप मेयर किशोरी साह सहित बड़ी संख्या में जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के गणमान्य लोग शामिल हुए। नेकपा एमाले बार्डाध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया।








