Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काल का क्रुर कुचक्र या मानवजनित भूल ?: श्वेता दीप्ति

 

डॉ श्वेता दीप्ति, सम्पादकीय हिमालिनी अंक फरवरी । १५ जनवरी की सुबह नेपाल के लिए काला दिन साबित हुआ । काठमान्डू एयरपोर्ट से पोखरा के लिए रवाना हुए यति एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही देश ही नहीं विदेश में भी लोग सन्नाटे में रह गए । सभी सकते में थे, दस सेकेंड और मौत की तस्वीरें दिल दहलाने के लिए काफी थीं । नेपाल में पिछले कई सालों में हवाई दुर्घटना की वजह से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी हैं । पिछले ७० सालों में ९६ हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं । यह आँकड़ा मन विचलित करता है । ९५ फीसदी दुर्घटना में तकनीकी खराबी को कारण बताया जाता है, लेकिन वह तकनीकी खराबी क्या है इसका खुलासा कभी नहीं हो पाता । १९४६ से आज तक नेपाल में हुए विमान हादसों में अब तक ८०० से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है । ७ मई १९४६ को पहला विमान हादसा ब्रिटेन के रॉयल फोर्स का हुआ था जिसमें १४ सैनिकों की जान चली गई थी ।
नेपाल विमान उड़ाने के मामले में दुनिया के सबसे मुश्किल देशों में से एक माना जाता है । यह अपनी खÞूबसूरती के साथ–साथ दुनिया के सबसे खÞतरनाक एयरपोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है । यहाँ कई ऐसे एयरपोर्ट्स हैं जहां लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सांसे थम जाती हैं । अत्यधिक उंचाई पर स्थित होने की वजह से इन्हें बेहद खÞतरनाक माना जाता है । नेपाल के लुकला एयरपोर्ट (तेंजिंग हिलेरी एयरपोर्ट) को दुनिया का सबसे खÞतरनाक एयरपोर्ट माना जाता है । इसके रनवे के आसपास ६०० मीटर की गहरी खाई है ।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

विश्लेषक नेपाल में विमान हादसे के कई कारणों की चर्चा करते हैं । यहाँ की भौगोलिक स्थिति और यहाँ का बदलता हुआ मौसम कारण बनता है, जिसकी वजह से अनुभवी पायलटों को भी विमान उड़ाने में परेशानी होती है । नेपाल की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की २०१९ की एयर सिक्योरिटी रिपोर्ट के मुताबिकÞ, नेपाल में मौसम पैटर्न की विविधता विमान संचालन के लिए सबसे बड़ी चुनौती में से एक है । मौसम की स्थिति खÞराब होने पर नेपाल के एयरपोर्ट्स से उड़ान भरना और लैंडिंग करना बेहद खÞतरनाक साबित होता है । अधिकांश पायलटों का कहना है कि खड़ी और संकरी हवाई पट्टी होने के कारण यहां विमान को नेविगेट करना बेहद मुश्किल होता है । यहां छोटे विमानों की लैंडिंग तो हो जाती है, लेकिन बड़े जेटलाइनर्स की लैंडिंग बेहद खÞतरनाक हो जाती है । हालांकि, नेपाल में अब तक जितने भी बड़े विमान हादसे हुये हैं वो छोटे विमान ही थे । इसके अलावा अधिकतर एयरपोर्ट्स पर रनवे की लंबाई कम होना भी हादसे का प्रमुख कारण बन रहा है । रनवे के एक तरफÞ पहाड़ और दूसरी तरफÞ खाई होने की वजह से लैंडिंग और टेक ऑफÞ में खÞासी दिक्कÞतें होती हैं । इसी के चलते इन क्षेत्रों में केवल अनुभवी और उच्च योग्यता वाले पायलटों को उड़ान की अनुमति दी जाती है । इसके अलावों नए विमानों के लिए बुनियादी ढांचे की भी कमी है ।

यह भी पढें   भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

इन कारणों के अतिरिक्त विमान हादसों की सबसे बड़ी वजह इस्तेमाल हो रहे पुराने विमानों को बताया जा रहा है । देश में आज भी ४३ साल पुराने ‘स्टोल विमान’ उड़ाए जा रहे हैं । इन विमानों में मौसम बताने वाले आधुनिक रडार नहीं होते हैं । तकनीक के अभाव में स्टोल विमानों को नेपाल जैसी जगह पर उड़ना खÞतरनाक हो सकता है । इन विमानों में मौसम का सटीक पूर्वानुमान लगाने और आधुनिक उपकरणों का अभाव है । इसलिए देश को इस विषय पर आवश्यक संज्ञान लेने की आवश्यकता है । ताकि मौत के इन आँकड़ों में और संख्या न जुड़े ।
साल २०१३ में यूरोपीय संघ ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए नेपाल की सभी एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया था । इसके अलावा यूरोपीय कमीशन ने भी नेपाली एयरलाइंस पर २८ देशों की उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगाया था । एक रिपोर्ट के मुताबिकÞ, नेपाल सरकार की विफÞलता के कारण देश के विमान यूरोपीय संघ की ब्लैकलिस्ट से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं ।
२०२३ का पहला महीना देश ही नहीं विदेशों के लिए भी अच्छा नहीं रहा । देश में विमान दुर्घटना और फिर तुर्की और सीरिया में हुए महाविनाश ने सभी को झकझोर दिया है । तबाही की यह तस्वीर इंसानी भूल को भी बताती है । काश कि हम इन तस्वीरों को बदल सकते । सभी दिवंगत आत्मा को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *