Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू से दाङ जा रही बस रुपन्देही में दुर्घटनाग्रस्त, २० लोग घायल

 

काठमांडू, १ मंसिर – काठमांडू से दाङ जा रही यात्री बस रुपन्देही के देवदह नगरपालिका वडा नम्बर ८ भलुही नामक स्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । दुर्घटना होने से २० लोग घायल हैं । घायलों में से दो की अवस्था गम्भीर और ५ की अवस्था मध्यम है ।
बा.प्र.०३–००१ नम्बर की बस बीति रात पौने १२ बजे सड़क से करीब तीन चार मिटर नीचे गिरकर पलट गई थी । बस में सवार ३८ यात्रियों में से २० लोग घायल होने के बारे में जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय ने दी है ।
घायलों के उपचार देवदह मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है । बस चालक प्युठान झिमरुक के प्रदीप परियार को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

यह भी पढें   सुनसरी के विभिन्न स्थानों में आज भी कर्फ्यू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *