Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, एक और आतंकी हमला होने की संभावना

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को चेतावनी दी कि काबुल हवाई अड्डे पर एक और आतंकी हमला अगले 24 से 36 घंटों में होने की संभावना है। बाइडन ने एक बयान में कहा कि काबुल की स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है और हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमलों का खतरा बना हुआ है। हमारे कमांडरों ने मुझे सूचित किया कि अगले 24 से 36 घंटों में हमले की संभावना है।

बाइडन की यह टिप्पणी गुरुवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक आत्मघाती हमलावर और आइएसआइएस-खुरासन के कई बंदूकधारियों द्वारा 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 169 अफगान नागरिकों के मारे जाने के बाद आई है।

यह भी पढें   राहुल यादव की घातक गेंदबाजी, मोइन अली के अर्धशतक से जनकपुर बोल्ट्स की शानदार जीत

एक और आतंकी हमले की चेतावनी देते हुए बाइडन ने अपने बयान में कहा, ‘आज सुबह मैं वाशिंगटन में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और अपने कमांडरों से मिला। हमने अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह ISIS-K के खिलाफ कल रात अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले पर चर्चा की। मैंने कहा कि हम इसके लिए जिम्मेदार समूह के पीछे जाएंगे। काबुल में हमारे सैनिकों और निर्दोष नागरिकों पर हमला किए जाने का पूरा बदला लिया जाएगा।’

यह भी पढें   नेपाली श्रमिकों के लिए मलेशिया का रोजगार तत्काल प्रभाव से बंद, मैनपावर कंपनियों के विवाद ने बढ़ाई मुश्किल

उन्होंने आगे कहा, ‘ अमेरिका द्वारा किया गया यह हमला आखिरी नहीं था। हम उस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति का पता लगाने और उन्हें मारना जारी रखेंगे। जब भी कोई अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा या हमारे सैनिकों पर हमला करेगा, हम करारा जवाब देंगे। यह कभी संदेह में नहीं होगा।’

अंत में राष्ट्रपति ने उन अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनकी मौत पिछले दिनों काबुल हवाई अड्डे के हमले पर हुई थी। बाइडन ने कहा कि जिन 13 सैनिकों को हमने खो दिया, वे नायक थे जिन्होंने हमारे सर्वोच्च अमेरिकी आदर्शों की सेवा में और दूसरों के जीवन को बचाने के लिए अंतिम बलिदान दिया।

यह भी पढें   लुम्बिनी विकास कोष में आनी छोइङ डोल्मा की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन करेगा जेनजी नागरिक अभियान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि काबुल में विश्वासघाती स्थिति के बावजूद, हम नागरिकों को निकालना जारी रख रहे हैं। कल हमने सैकड़ों अमेरिकियों सहित 6,800 अन्य लोगों को काबुल से बाहर निकाला है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com