Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विजयादशमी मंगलवारी, आज शुभद सबको हर्षावे।

 

विजयादशमी मंगलवारी,
आज शुभद सबको हर्षावे।
*दुख दारिद्र्य हरे सब संकट,*
*ऋण भय रोग को दूर भगावे।।*

नवरातर के उत्तर पूजन,
महादेव को बहुविध भाए।
*सकल विप्र गण वेद सुनाने,*
*मनोकामना मंदिर आये।।*

महादेव संग मात भवानी,
दशमी पूजन शिव गण पावे।
*रुद्राभिषेक करे शिव सेवक,*
*दुग्ध धार से सत्य जगावे।।*

विजया देवी महादेव की,
मात जयंती मंगलकारी।
*महादेव से नम्र निवेदन,*
*अपराजिता कवच भयहारी।।*

महादेव संकल्प शिवा के,
सम्पुट पाठ निशा व्रत सारी।
*जगमग जगमग जग में होवे,*
*मात जयंती को शिरधारी।।*

यह भी पढें   बैंकिंग सिस्टम में अधिक तरलता, नेपाल राष्ट्र बैंक ४० अरब रुपये खींचेगा

देवी माँ की पूर्ण साधना,
पुरन आज किया व्रत सारी।
*राधाकान्त के नम्र निवेदन,*
*शिव महिमा सुनते श्रम हारी।।*

सकल विप्र गण करे प्रार्थना,
मनोकामना पुरन कीजै।
*राधाकान्त भी करे निवेदन,*
*सबके घर धन लक्ष्मी आवे।।*

व्रत पूजन से दूर ही रहकर,
माता जी से करें निवेदन।
*राधाकान्त के पूर्व कृत्य से,*
*सबको मां सुंदर घर दिजै।*
????????????????????
*नवरात्र व्रत के संपन्नता, देवी विसर्जन एवं व्रत पारणा से माता सर्वेश्वरी महामाया अपने सभी भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करें।*
????????????????????
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍???? ✒✍????*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

यह भी पढें   रवि लामिछाने से जुड़े मामले की सुनवाई स्थगित
ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed