Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने प्रदेश प्रमुखों को दिलाई पद तथा गोपनीयता की शपथ

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ जनवरी ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने नवनियुक्त प्रदेश प्रमुखों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई । आज राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति भंडारी ने नवनियुक्त सातों प्रदेशाें के प्रदेश प्रमुखों को शपथ दिलाई थी ।

राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण करने वाले प्रदेश प्रमुखों में प्रदेश नंबर १ के गोविंद बहादुर तुम्बाहाम्फे, प्रदेश २ के रत्नेश्वर लाल कायस्थ, प्रदेश ३ की अनुराधा कोइराला, प्रदेश ४ के बाबुराम कुँवर, प्रदेश ५ के उमाकांत झा, प्रदेश ६ के दुर्गा केशर खनाल और प्रदेश नंबर ७ के मोहनराज मल्ल शामिल थे ।

यह भी पढें   453 नेपाली नागरिकों को भारत से बेलहिया सीमा नाके के रास्ते नेपाल वापस लाया गया

शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधानन्यायाधीश, मंत्री गण, संवैधानिक निकायों के प्रमुख, नेपाल सरकार के उच्चपदस्थ कर्मचारी और सुरक्षा निकाय के प्रमुख उपस्थित थे ।

निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सभा चुनाव परिणाम के प्रतिवेदन आज ही नवनियुक्त प्रदेश प्रमुखों को दिए । शीतल निवास में ही एक कार्यक्रम के बीच प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने सभी प्रदेश सभा के निर्वाचन परिणाम प्रतिवेदन संबंधित प्रदेश प्रमुखों को दिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *