Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन्धन के मूल्य में वृद्धि

 

काठमांडू, १५ भादव
नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य में एकबार फिर वृद्धि की है । पेट्रोल तथा डिजेल, मट्टीतेल में क्रमशः प्रतिलिटर ४ और ३ रुपए बढाए गए हैं । अब काठमांडू में पेट्रोल प्रति लिटर १८२ और डिजेल तथा मट्टीतेल १७० रुपया किया गया है । इसी तरह एलपी गैस के मूल्य में भी वृद्धि की गई है । साविक के खुद्रा बिक्री मूल्य में प्रति सिलिन्डर एक ही बार २३५ रुपए की वृद्धि की गई है ।
निगम के अनुसार इन्डियन आयल कर्पोरेसन से नई खरीद मूल्य आने की वजह से नेपाल में भी स्वचालित मूल्य प्रणाली अनुसार मूल्य को बढ़ाया गया है । नया मूल्य आज रात से ही लागू की जाएगी । इससे पहले सावन ३० गते पेट्रोलियम पदार्थ का मूल्य बढ़ाया गया था ।

यह भी पढें   अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में पहली बार हाकिम जेफ्रीज बनेंगे अश्वेत सभामुख

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com