पैसा नहीं बचता ताे आज से ही इन्हें आजमाकर देखिए
६दिसम्बर
नौकरीपेशा लोगों की अक्सर यह शिकायत होती है कि सैलरी आते ही खत्म हो जाती है। अचानक ऐसे खर्चे आ जाते हैं कि सैलरी में से पैसे बच ही नहीं पाते। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताए गए हैं, जिनको आजमाने से आपके घर में बरकत होगी आप धन संचय करने के प्रयास में सफल होंगे। उपाय बेहद आसान हैं, आप चाहें तो आज से ही अमल कर सकते हैं।
शु्क्रवार को दुकान से किसी भी साइज का बंद ताला खरीदें। आप स्वयं और दुकानदार भी इसे खोल-बंद करके चेक न करें। इस ताले को रात में अपने शयन कक्ष में रखें। शनिवार को शाम के समय किसी मंदिर में ले जाकर इस ताले को भगवान के दर्शन के पश्चात चाभी समेत छोड़ आएं। जब भी कोई ताले को चाबी से खोलेगा तो आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। वैसे आपको बता दें इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है ये मान्यताओं की बात है।
किन्नर के साथ करें ऐसा
बुधवार को कोई किन्नर आपसे कुछ मांगे तो उसे दान अवश्य दें। मगर इसके साथ ही उससे एक सिक्का अवश्य मांग लें, ध्यान रहे कि यह आपका दिया हुआ न हो। उस सिक्के को हमेशा के लिए अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।
नवभारत टाइम्स से


