Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट : नगरपालिका स्थानांतरित करनें के विषय में झडप, २१ राउण्ड आँसू गैस प्रहार, १९ हुयें घायल

 


हिमानिली डेस्क
काठमांडू, १५ फरबरी ।
रौतहट की वृन्दावन नगरपालिका का केन्द्र स्थानांतरित करने के विषय को लेकर हुई झड़प में १९ लोग घायल हुए हैं । विश्रामपुर में स्थित नगरपालिका केन्द्र को कथित तौर पर अन्य जगह स्थानांतरित किए जाने के विरोध में स्थानीय लोग नगरपालिका के कार्यालय तोडफोड करने पर उतारु हो गए ।

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को २१ राउण्ड आँसू गैस के गोले दागने पड़े थे । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी रामकुमार दानी ने दी । झडप में नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के १६ सुरक्षाकर्मी और तीन स्थानीय वासी घायल हो गए ।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

पुलिस के मुताबिक नगरपालिका कार्यालय को विश्रामपुर से साबिक सभी गाविस के केन्द्रबिन्दु चमनपुर में स्थानांतरित करने के लिए कार्यपालिका की बैठक बुलाई गई थी । उसी समय स्थानीय लोगों ने बैठक कक्ष में घुसकर अवरोध करने की कोशिश की, जिससे झड़प शुरू हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com