Tue. Apr 30th, 2024


20 जनवरी से ही शुरू होगा सूतक का समय
Chandra Grahan 2019 भारत में सुबह 10 बजकर 11 बजे से शुरू हो कर करीब 1 घंटा यानि 11 बज कर 12 बजे तक चलेगा। क्योंकि ये ग्रहण सुबह के समय पड़ रहा है और भारत में नहीं दिखाई देगा परंतु इसका अर्थ ये नहीं है कि इसके प्रभाव में कोई कमी आ जायेगी। सामान्य रूप से ग्रहण से का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसा ही इस बार भी होगा और 20 जनवरी की रात 9 बजे से सूतक आरंभ हो जाएगा। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्‍नान अवश्य करें ताकि सूतक का असर खत्म हो जाए। इसके बाद घर के पूजा गृह की मूर्तियों को गंगा जल से धोकर शुद्ध करें फिर पूजा के बाद भगवान का भोग लगायें। ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलायें घर से बाहर ना जायें।
इन बातों पर दें विशेष ध्यान 
ग्रहण के बाद स्नान करके मूर्तियों को शुद्घ करें। पूजा करें और भोग लगायें। सूतक अवधि में गर्भवती महिलायें सिलाई का काम ना करें और नाही चाकू से फल या सब्जी काटें। बिस्तर पर सीधे लेटें और मन ही मन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
भारत में नहीं दिखेगा  
2019 का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्रग्रहण जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में 20 और 21 जनवरी की मध्यरात्रि को दिखाई देगा। इस चंद्रगहण को सुपर ब्लड वुल्फ मून के नाम से जाना बुलाया जा रहा है। चंद्रमा जब धरती की छाया से होकर जाता है तो सुपरमून या लाल तांबे के रंग जैसा नजर आता है। आमतौर पर ऐसे हर चंद्र ग्रहण को एक खास नाम दिया जाता है, उसी क्रम में इस चंद्रगहण का नाम भी अपने में खास है। ये सुपर ब्लड वुल्फ मून 20 जनवरी की शाम 8 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और 21 जनवरी को 1 बजकर 18 मिनट पर पूर्ण हो जायेगा। हांलाकि ये भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके चलते इसका धार्मिक रूप से कोई अधिक महत्व नहीं है फिर भी ग्रह गोचर में परिर्वतन हर संजीव और निर्जीव पर कोई ना कोई प्रभाव तो डालता ही है।
यहां दिखेगा 
ये चंद्रग्रहण बेशक भारत में दिखाई नहीं देगा। परंतु इन स्थानों पर इसे स्पष्ट देखा जा सकेगा अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत। इसी साल पड़ा सूर्य ग्रहण भी भारत में नज़र नहीं आया था। आज का पूर्ण चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में भी नज़र आएगा।



About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: